फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पांच केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खुलेंगे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पांच केंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पांच केंद्र खोले जाएंगे, जिनका शुभारंभ आगामी एक सितंबर को किया जाएगा। नया बैंक पूरी तरह पेपरलैस वर्क करेगा, जिसमें बिना पासबुक के क्यूआर कोड से आधार को लिंक कराकर लेनदेन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने बृृहस्पतिवार को नई मंडी स्थित ऑफिस पर प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सिटी क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ एक सितंबर को सांसद डॉक्टर संजीव बालियान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नया बैंक अन्य वाणिज्यकृत बैंकों की तरह ही काम करेगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति भी बैंक में जाकर लेनदेन कर सकेगा। जनपद व शामली में इसके पांच-पांच सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में डाकघर के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे टोल फ्री नंबर पर आई डिमांड के अनुसार लोगों के घरों से भुगतान को एकत्रित करें। इसके लिए उन्हें न्यूनतम शुल्क देना होगा। प्रस्तावित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सीनियर मैनेजर निशांक यादव ने बताया कि जनपद में सिटी में मुख्य डाकघर, जानसठ डाकघर के साथ ही तिसंग व सलारपुर में यह सुविधा तुरंत दी जा रही है। बैंक में अधिकतम जमा धनराशि एक लाख रुपये तक ही होगी। जो लोग अधिक रकम जमा कराते हैं तो एक लाख के बाद उनकी शेष धनराशि उनके डाकखाने में खुले हुए बचत बैंक खाते में स्वत: ही जमा हो जाया करेगी। अमित रुहेला, प्रमोद शर्मा, सुनील कुमार, नत्थू मलिक व सुशील राजवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें