फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि वीडियो वायरल का मामला-----

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज की निगाह अब संघर्ष समिति के निर्णय पर टिकी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज को चंडीगढ़ के श्री दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर वस्त्र पहनाने के फैसले की गेंद को दिल्ली की महापंचायत ने जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति के पाले में डाल दी है। देशभर के जैन समाज के निगाह अब संघर्ष समिति के निर्णय पर टिकी है। सर्वसम्मति से गठित की गई 41 सदस्यीय संघर्ष समिति शीघ्र ही जैन मुनि प्रकरण में अपना निर्णय लेगी।
दिल्ली में शुक्रवार को हुई जैन समाज की महापंचायत में जैन मुनि को वीडियो वायरल के प्रकरण में दोषी मानने के बाद समाज के लोगों में प्रतिक्रिया शुरू हो गई। जैन समाज के लोगों ने व्हाटसअप ग्रुप भी जमकर प्रतिक्रिया लिखकर भेजी। सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि दिल्ली की महापंचायत में वक्ताओं ने जैन मुनि की वीडियो वायरल को लेकर जमकर आलोचना की थी। उन्होंने बताया कि महापंचायत में गठित की गई जैन समाज बचाओ संघर्ष समिति के 41 सदस्यीय अब जैन मुनि को वस्त्र पहनाने पर निर्णय लेंगे। इस संबंध में सबसे पहले समिति के सदस्य उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के डीजीपी से बातचीत भी करेंगे। उधर, अब समाज के लोगों में भी जैन मुनि को वस्त्र पहनाने के फैसले को लेकर संघर्ष समिति पर निगाह टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन मुनि के बारे में गलत बोले तो अंजाम बुरा होगा
खतौली। भाजपा के नगर मंडल महामंत्री अमित जैन को एक मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने जैन मुनि नयन सागर के बारे में गलत बोले तो अंजाम बुरा होगा। भाजपा नेता को उस अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर इस तरह की धमकी दी है। हालांकि भाजपा नेता ने इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। भाजपा नेता अमित जैन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वे व्हाटसअप पर चैट कर रहे थे। उसी समय दो बार उनके मोबाइल फोन पर 8 अंकों के नंबर से दो बार कॉल आई। उन्होंने दो बार कॉल आने पर बातचीत नहीं की। तीसरी बार फिर से उसी नंबर से कॉल की गई। इस बार उसने मोबाइल कॉल को रिसीव कर लिया। भाजपा नेता बताया कि वे वीडियो प्रकरण को लेकर जैन मुनि के खिलाफ हैं और उसी दिन से मुनि का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि विरोध करने की वजह से ही उनको धमकी दी गई है। भाजपा नेता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें