खतौली। श्री शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर में श्रावण मास शुक्ल पक्ष त्रोदशी के अवसर पर वर्ष 2018-19 के आवासीय नवीन छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। प्रधानाचार्य मगनाचंद चमोला ने छात्रों को यज्ञोपवीत संस्कार के विषय में विस्तार से बताया। वरिष्ठ आचार्य चूड़ामणि शास्त्र विद्वान व कृष्ण गोपाल शर्मा ने छात्रों को गुरुमंत्र देकर दीक्षा दी तथा वेद विहित कर्माें को समझाया। व्याकरणाचार्य प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य यजमान डा. सुधीर कुमार शर्मा ने परिवार सहित यज्ञ संपन्न कराया गया। डा. वेदप्रकाश अग्रवाल ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। डा. सुधीर शर्मा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंसल, शुशांक संगल, डा. संजीव गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध शास्त्री, प्रमोद शास्त्री, मनमोहन शास्त्री आदि मौजूद रहे।