फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिए आपातकालीन आग से बचाव के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। भारत विकास परिषद विराट के तत्वावधान में आयोजित विशेष जागरूकता अभियान में अग्निशमन अधिकारियों ने आग से सुरक्षा के उपाय बताए। छात्र छात्राओं को आपातकालीन गैस सिलिंडर लीक होने आग से बचाव की जानकारी दी। शुक्रवार को गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत मित्तल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मेँ छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए संस्था अनेक बहुपयोगी कार्यक्रम संचालित किए है। इसी क्रम में अग्निशमन से बचाव के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। कॉलेज के मैदान में बचाव संबंधी प्रदर्शनी में अग्निशमन यंत्रों से आपातकालीन बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों से अफसरों ने सवाल जवाब किए। इस मौके पर अवनीश मोहन तेल, सुशील बंसल, नवीन सिंघल, पवन गोयल, संजय कर्णवाल, आरुप कुच्छल, अजय गर्ग, अनिल बंसल, गुजन गर्ग, पुष्पा, रामकुमार तायल, स्वतंत्रमणि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें