फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसा जल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से तहसील परिसर में जलभराव
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बा तथा देहात क्षेत्र में शनिवार को करीब तीन बजे प्रारंभ हुई भारी वर्षा के कारण खेत, खलिहान बाजार तथा तहसील परिसर जलमग्न हो गया।
करीब एक घंटे तक जमकर हुई वर्षा के कारण सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई। सभी कार्यालयों में नेट की समस्या के कारण कार्य ठप हो गए। एक घंटे तक जो जहां था वही पर कैद होकर रह गया। बाजार व तहसील में हुए जलभराव के कारण ग्रामीणों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। तहसील में आए ग्रामीण व अधिवक्ता भी भारी वर्षा के कारण कार्यालयों में खड़े रहे। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत, किसान ओमप्रकाश मलिक, प्रदीप उर्फ मंगलू, सोमपाल मलिक आदि का कहना है कि इस वर्ष वर्षा नहीं सोना बरस रहा है। किसानों की गन्ने की फसल रात दिन बढ़ रही है। इस वर्षा का तिलहन व दलहनी फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें