मुजफ्फरनगर। हनुमतधाम के अधिष्ठाता स्वामी केशवानंद महाराज ने नदी घाट स्थित श्मशान घाट में अंतिम यात्रा वाहन का लोकार्पण किया। परोपकारी सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि मृत्यु अंतिम सत्य है। समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि अंतिम यात्रा वाहन के रुप में टाटा की नई गाड़ी मंगाई गई है। लावारिश और निर्धन परिवारों के शवों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। शहर, नईमंडी श्मशान घाट के अलावा शुक्रताल और हरिद्वार शवों के ले जाने की सुविधा भी दी जायेगी। सचिव शिवचरण गर्ग, प्रदीप मित्तल आदि रहे।