योगासन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड जूनियर हाईस्कूल मोहल्ला गऊशाला में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक शिक्षा, यज्ञ और योग से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
शामली रोड स्थित विद्यालय में बालक और बालिका वर्ग में योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अलग-अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिता में शानू प्रथम, अक्षिता पाल द्वितीय, महक तृतीय रही। देवराज तोमर व सौरभ प्रथम, कुनाल व लव द्वितीय, अभिमन्यु तृतीय रहे। दूसरे आयु वर्ग में वंशिका, प्राची, साक्षी तथा बालको में पुलकित, अक्षित, चिराग, विपुल, सागर विजेता रहे। पवन सिंह बालियान ने बच्चों का योग एवं वैदिक साहित्य देकर सम्मानित किया।
सेवा से बड़ा धर्म नहीं: जैन
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव शेरपुर में रोटरी क्लब मिड टाउन के पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय को वॉटर कूलर और छह पंखा भेंट किया। मुख्य अतिथि क्लब मंडलाध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवानिवृत्त अध्यापिका कुसुम गर्ग, सुनील अग्रवाल, अरविंद गर्ग, हर्ष पुरी, राकेश गर्ग ने विचार रखे। फुलवारी क्लब अध्यक्षा शिप्रा पुरी, स्वाति कक्कड, भावना अरोरा, रमा कपूर, आकाश बंसल, उमेश गोयल, राकेश राठी, संदीप सिंघल, प्रधान राव मौहम्मद हासिम आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका गीता राठी ने आभार जताया।