फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य सत्यवीर आर्य ने बताए शिक्षा के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य सत्यवीर आर्य ने बताए शिक्षा के गुण
विज्ञापन

मीरापुर। आर्यसमाज के वार्षिकोत्सव में आचार्य सत्यवीर आर्य ने कहा कि आर्य समाज के माध्यम से ही समाज में व्याप्त कुरीतियां समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

गांव मुकल्लमपुरा में नागेंद्र सिंह व रविंद्र चौहान के आवास पर आयोजित आर्यसमाज के वार्षिकोत्सव में आचार्य सत्यवीर ने कहा कि समाज विशेष रूप से युवाओं में फैल रही कुरीतियों के समापन के लिए आर्यसमाज को आंदोलन के रूप में आगे आना होगा। उन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार का उल्लेख करते हुए कहा कि बालिका में शिक्षा से दो परिवारों में शिक्षा का उत्थान होता है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही कुरीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बुजुर्गों को युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। देश की राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए परस्पर सद्भाव की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में विरेंद्र शास्त्री, सावित्री आर्य आदि ने भी विचार व्यक्त किए। शनिवार की सुबह हवन यज्ञ में अनेक लोगों ने आहुति दी। भजन व प्रवचन से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, श्याम सिंह, सुखवीर, कंवरपाल, मणिराम, सत्यप्रकाश, नरेश कुमार, जितेंद्र सिंह, सुशील कांबोज, कमल प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें