पुरकाजी। कस्बे के सनातन धर्म शिव मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल ने कहा कि अहंकार और स्वार्थ परमात्मा प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा हैं। निस्वार्थ और अहंकार मुक्त जीवात्मा ही परमात्मा की प्राप्ति कर सकती है।
कथा व्यास ने कहा कि मानव अपने सुख भोग के लिए धन, मान, यश, कीर्ति एवं स्वर्ग प्राप्ति की चाह करता है। जबकि बिना लालच के भक्ति करना और दूसरों की सहायता करें बिना परमात्मा की प्राप्ति असंभव है। कल्याण कारी कार्य करने से मनुष्य कभी भी दुखी नहीं रहता है। ऐसे भक्तों पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। जो जन्मा है उसकी मृत्यु भी निश्चित है इसलिए सत्य को स्वीकार कर परमात्मा के न्याय पर विश्वास कर उनकी शरण में जाकर अपने आपको भगवान को समर्पण कर देना चाहिए। उसके उपरांत कथा व्यास ने रूकमणी विवाह का प्रसंग सुनाया। मौके पर मणि कांत गोयल, सुशील कर्णवाल, अर्जुन गुप्ता, पं प्रवीण शास्त्री, अनिल कुमार, नवीन गोयल, विरेंद्र गोयल, सोहन लाल गुप्ता, मोहन लाल गर्ग, रमेश गोयल, आनंद धीमान, मांगेराम, सुषमा रानी, संयोगिता गुप्ता ,आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधानों की मिटिंग में दी जानकारी।
पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की बैठक में लेकर बीडीओ ने विकास कार्यों की जानकारी दी।
खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने कहा कि समस्त प्रधान गत वर्ष में अपने गांव में कराए गए विकास कार्यों और इस वर्ष की कार्य योजना की वालपेंटिंग अपने गांव के पंचायत घर या स्कूल में जरूर लगवा दें। इसके अलावा जिन गांवों में महिला या एससी जाति की प्रधान हैं उन गांवों में मनरेगा योजना द्वारा फलदार व छायादार पेडृ उनके खेत में लगाए जाने हैं। जिनकी देखभाल तीन वर्षों तक मनरेगा योजना से ही की जाएगी। मिटिंग में ग्राम प्रधानों ने मुस्लिम आबादी वाले गांवों में 5,5 सफाई कर्मी भेजने की मांग रखी और कुछ प्रधानों ने गांव में सफाई कार्यों में आ रही परेशानी से अवगत कराया जिसका एडीओ पंचायत द्वारा समाधान कराया गया। इसके अलावा भी मीटिंग में प्रधानों द्वारा बताई गयी समस्याओं का बीडीओ ने 31 मई तक समाधान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी,सुरेश,रितु परण आर्य, प्रताप सिंह, मगन सिंह, जोगेंद्र सिंह, हरिओम त्यागी, अर्जुन सिंह, रजनीश, अहसान, ऋषिपाल, बिजेंद्र, जसवंत त्यागी, मांगेराम, पप्पू, प्रदीप, मनीष आदि प्रधान मौजूद रहे।
45 पव्वों के साथ आरोपी गिरफ्तार
छपार। अवैध तरीके से शराब बिकने की सूचना पर आबकारी विभाग टीम ने छापा मारकर एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आबकारी विभाग को मुखबिर ने सूचना दी कि छपार व रोहाना मार्ग पर अंग्रेजी शराब के ठेके के बराबर में कैंटीन में देशी शराब अवैध तरीके से बेची जा रही है। आबकारी निरीक्षक हेंकी सिंह ने टीम के साथ सुबह नौ बजे छापा मारकर देशी शराब के 45 पव्वों के साथ संदीप को गिरफ्तार कर ले गए। आरोपी से पूछताछ की गई और उसको हिदायत देकर छोड़ दिया।