बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी
पुरकाजी। कस्बे में बालाजी धाम के चतुर्थ वार्षिक उत्सव पर बैंडबाजों के साथ बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात में जागरण के बाद बालाजी को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी बालाजी धाम पर एक प्रेस वार्ता कर धाम के संस्थापक गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि 10 मई को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। छह बैंड और सात सुंदर झांकियों तथा रथ आकर्षण का केंद्र होंगे। श्रद्धालु पैदल रथ खींचेगे। रात में फतेहाबाद, मेरठ और गाजियाबाद के कलाकार जागरण करेंगे। 11 मई को सुबह 8 बजे संकट मोचन हवन व छप्पन भोग प्रसाद का वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाऐगा। इस दौरान निखिल गोयल, मंहत देवेन्द्र, विपुल गोयल, आशीष गोयल, देवेंद्र धीमान, पराग शर्मा, शुभम धीमान, विनोद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
कॉलेज का निरीक्षण किया
पुरकाजी। आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू किए गए कालेज सत्र की जानकारी पाकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने यहां पहुंचकर कालेज का निरीक्षण किया। शिक्षकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जुलाई माह में तीन करोड़ 15 लाख कीमत से बने राजकीय इंटर कालेज के सत्र का गत सप्ताह आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू कर दिया था। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने इसकी शिकायत शासन को की थी। शुक्रवार को सहारनपुर से संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी कालेज पहुंचे और कालेज का निरीक्षण कर वहां मिली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर कालेज में तैनात शिक्षिका से नाराजगी जताई। उन्होंने कालेज की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कालेज का निर्माण अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कराया गया है, जिसका शुभारंभ 24 जनवरी को किया गया था। उसके उपरांत कालेज को शिक्षा विभाग के सुपुर्द किया गया था। कालेज बंद पड़ा हुआ था। लैब और अग्निशमन यंत्र और बिजली सहित कुछ अन्य कार्य अधूरे पड़े हैं। फनीचर्स के लिए टेंडर प्रकिया चल रही है। अधूरे पड़े समस्त कार्य को जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। उधर, विधायक प्रमोद उंटवाल ने बताया कि कॉलेज के संबंध में उप मुख्यमंत्री दिनेश चंन्द शर्मा से शिकायत की गई थी।