फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर संगठनों का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
मजदूर दिवस पर पर कलक्ट्रेट में अलग-अलग संगठनों ने धरना और प्रदर्शन किया। श्रमिकों के हितों की रक्षा की मांग रखी। पीएम, सीएम और राज्यपाल के नाम अलग-अलग ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल ने प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में श्रमिकों का शोषण और उत्पीड़न जारी है। श्रमिकों को श्रम कानूनों के मुताबिक कोई भी सुविधा नहीं है। स्थायी प्रकृति के कामों में भी गैर कानूनी ठेकेदारी प्रथा चल रही है। ऐसी दशा में उनका जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई और बेरोजगारी ने हालात बदतर बना दिए हैं। भूख, गरीबी और बीमारी के कारण लोग दम तोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में सुभाष उपाध्याय, उदयवीर, अमरीश शर्मा, इस्लाम, शमशाद, अख्तर कुरैशी, बिजेंद्र, तेलू, बालिंद्र, जितेंद्र, राजेश कुमार, मशेदी जैदी, शाहनवाज खान, सचिन त्यागी, संजीव गौतम आदि रहे। ईट भट्ठा कामगार यूनियन ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों की समस्या को उठाया गया। ईट पथाई के रेट बढ़ाने की मांग रखी गई। इस मौके पर रामधन, राजेश, इलमसिंह, सुंदर, हरवीर आदि मौजूद रहे। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन की शामली रोड पर बैठक हुई। श्रमिकों के हितों पर अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने विचार रखे। जगरोशन लाल, रामनिवास त्यागी, जावेद अली, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें