14 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के करीब 14 ग्रामों में दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ भुवन कुमार ने बताया कि सिखेड़ा उपकेंद्र पर 11 केवीए फीडर निराना जंगल, निराना टाउन, भटौड़ा जंगल, भटौड़ा टाउन, रुडक़ली जंगल, रुडक़ली टाउन, कवाल जंगल, कवाल टाउन की मंगलवार को वीसीबी बदली जाएगी। इस कारण गांव मंदौड़, नंगला कबीर, नंगला मुबारिक, कवाल, चितौड़ा, राठौर, काटका, दाहखेड़ी, भिक्की, बेहड़ा अस्सा, भंडूर, बिहारी, भटौड़ा, मोघपुर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
किशोरी बरामद, आरोपी को जेल भेजा
रतरपुरी। गांव से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना बताया कि 28 मार्च को गांव निवासी युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गए था। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। सोमवार को पुलिस ने मंडावली खादर मोड़ से दोनों को पकड़ लिया। आरोपी शाहरुख को जेल भेज दिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।