फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल में गंगा अवतरण दिवस पर पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल में गंगा अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भागीरथी की पूजा-अर्चना की तथा भंडारे का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने नगर में जागरूकता रैली निकाली और मुख्य गंगाघाट पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुख्य गंगाघाट पर रविवार को साधु संतों व श्रद्धालुओं ने गंगा अवतरण दिवस मनाते हुए भागीरथी की पूजा अर्चना की तथा भंडारे का प्रसाद साधु संतों को खिलाकर दान दक्षिणा दी। इस मौके पर नरेश त्यागी, दीपक कुमार, शरद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, कंवरपाल सैनी, नीरज आर्य, सतपाल शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। गोपाल डेरी मुजफ्फरनगर, आशु स्वरूप, नवनीत, गीता गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। वहीं, आचार्य कृष्ण महाराज, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह आदि के साथ साथ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गंगा अवतरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली योगेश शर्मा, ओमपाल शर्मा आदि ने जागरूकता रैली निकालकर सफाई अभ्यिान चलाया। मुख्य गंगाघाट पर सफाई कर गंगा चालीसा पाठ व पूजा अर्चना की गई। ओमपाल सिंह चौहान, ब्रजपाल सिंह, मंदाकिनी, मोहित, मनोज, महिला मंडल की सोहनवीर आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें