भक्तों ने बालाजी की प्रतिमा की परिक्रमा की
बुढ़ाना। श्रीबाला जी युवा मंच बुढ़ाना द्वारा श्री बाला जी शोभा यात्रा महोत्सव के पर्व पर मंगलवार को सुबह बालाजी की प्रतिमा की नगर परिक्रमा कराई गई। इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ रही। इस परिक्रमा का मंदिर पर जाकर समापन हुआ। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार (आज) भव्य शोभा यात्रा महोत्सव का आयोजन होगा। बैंड बाजों के साथ बाला जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा वापस मंदिर पर आकर समाप्त होगी। बृहस्पतिवार को नदी वाला मंदिर में भंडारा प्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।