फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने पर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। निर्माणाधीन मकान की छत पर पैर फिसलने के कारण ग्रामीण नीचे गिर गया। गंभीर हालत में ग्रामीण ने चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी वकील (60) के मकान का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे वकील अपने मकान की छत पर निर्माण कार्य देख रहा था। छत पर पानी भरा होने के कारण वकील का पैर फिसल गया। वह छत से गिर गया। गंभीर अवस्था में वकील को चिकित्सालय ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। कस्बे की सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नही कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें