फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में शिप मोटरमैन की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मर्चेंट नेवी में मै तैनात मोटरमैन की हार्टअटैक से मौत हो गई। मोटरमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर लोग सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्ला जैननगर निवासी प्रवेज हैदर जैदी (45) पुत्र निसार हैदर जैदी की वर्ष 1999 में विदेशी कंपनी एसएनपी के माध्यम से मर्चेंट नेवी में शिप पर मोटरमैन के पद पर तैनाती हुई थी। चार दिन पूर्व प्रवेज हैदर जैदी साउथ अफ्रीका के शहर डर्बन से समुद्र में पानी के जहाज पर ईरान के लिए चला था। शिप में अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। शिप को डर्बन शहर से 200 मीटर पहले रोक दिया एयर एंबुलेंस से प्रवेज हैदर जैदी को डर्बन शहर के हास्पिटल में भर्ती कराया था। वहां से कंपनी ने उसको मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मुंबई हास्पिटल में शुक्रवार को उपचार के दौरान हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। मोटरमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। शनिवार की शाम को मोटरमैन का शव खतौली पहुंचा। मृतक के घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद परिजन शव को पैतृक गांव बघरा में लेकर चले गए। जहां पर परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें