फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनें
विज्ञापन

जानसठ। ब्लाक में महिला स्वयं सहायता समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ विजय प्रताप यादव ने महिलाओं को समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। शनिवार को विकास खंड परिसर में ग्रामीण समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास संस्थान के द्वारा स्वयं सहायता समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला विकास संस्थान के प्रभारी व बीडीओ विजय प्रताप यादव ने कहा कि जब तक महिलाएं एकजुट नहीं होंगी, तब तक समूह का गठन करना सफल नहीं होगा। स्वयं सहायता समूह बनाने की आवश्यकता इस लिए पड़ती है, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वावलंबी बन सके। नाबार्ड ग्रामीण विकास बैंक के शैलेंद्र परियार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अनेक संस्थान के माध्यम से महिला व पुरुष के समूह बनाकर छोटे से छोटे उद्योग को लगवा कर गरीब लोगों को रोजगार से जोड़ने का सराहनीय कार्य है। वहीं, संस्थान के द्वारा चिराग समूह सहायता की कोषाध्यक्ष साजिया को रोजगार करने के लिए सिलाई मशीन खरीदने को एक चेक भी दिया। शिविर में रितु पुंडीर, मधु त्यागी, देवेंद्र कुमार, सोनू कुमार, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें