छपार। पुलिस ने जिला बदर को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव बसेड़ा निवासी अरविंद काफी समय से जिला बदर चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे घर से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है।
मुकदमा दर्ज करने का विरोध
छपार। ग्राम प्रधान के आवास पर बैठक में पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारुकी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे का ग्राम प्रधानों ने विरोध किया। छपार प्रधान जाकिर त्यागी के आवास पर बैठक हुई, जिसमें सभी ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुकदमे को खत्म कराने की मांग की गई। मुख्य रूप से शहजाद प्रधान छपरा, ईनामुल प्रधान कासमपुर, उवेश प्रधान खुड्डा, आदित्य प्रधान महरायपुर आदि उपस्थित रहे।
लावारिस बाइक मिली
छपार। हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास पुलिस को एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। पुलिस को किसी ने फोन पर किसी ने सूचना दी कि टोल प्लाजा के पास एक बाइक कई घंटे से खड़ी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।