फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप का बुधवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच समापन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा हासिल कर महिलाएं देश-दुनिया में प्रतिभा के दम पर क्षेत्र में झंडा बुलंद कर रही है।
विज्ञापन

एनएसएस कैंप के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को सम्मानित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में फरीहा, श्रुति, आयशा, क्ले वर्क में फरीहा, नेहा, महफरीन और जैनब, न्यू वर्क में रिजवाना, गीतांजलि और तरन्नुम, वेस्ट मेटेरियल में दीपाली, जैनब खान और प्रीति, संगीत प्रतियोगिता में ब्रह्मबाला, साकिरा प्रवीण और श्रुति एवं अंत्याक्षरी में ब्रह्मबाला, श्रुति, फरजाना और तसलीमा, पोस्टर प्रतियोगिता में फरीहा, नेहा, और महफरीन तथा चित्रकला में श्रुति, फरीहा और महफरीन के क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कृत किया। अध्यक्ष मदनलाल बंसल, प्रबंधक विनोद सिंघल, अरुण जैन, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, कोमल सिंघल और प्राचार्या डॉ कलानिधि शर्मा मौजूद रहे।
उधर, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में चल रहे शिविर के समापन पर बीडीओ ने प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता को पुरस्कृत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पुष्पा सैनी, निबंध में काजल रीतू, रोहिनी, आकृति, काजल, सर्वश्रेष्ठ अभिनय में आकृति, नदीम, एनएसएस में सर्वश्रेष्ठ पुष्पा सैनी, शाहरुख सैफी को सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ, कार्यक्रम अधिकारी महेश पुंडीर, मोनिका त्यागी, विनीत कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें