नगर पंचायत की दूसरी बोर्ड की की बैठक में कस्बे के विकास को लेकर सभासदों ने सर्वसम्मति से करोड़ों रुपयों के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। डाक बंगले के सामने से नाले में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बोर्ड की दूसरी बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने करते हुए कहा कि कस्बे का विकास ही बोर्ड के लिए सर्वप्रिय होना चाहिए। बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से करोड़ों रुपयों के प्रस्ताव पास किए गए । जिसमें डाक बंगले से मोहल्ला बुध बाजार तक नाले में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं सड़क, नाली निर्माण, तालाबों के सौंदर्य करण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, चैनल लगवाने, कस्बे में यात्री प्रतीक्षालय एवं मैन चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे व शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगवाने के प्रस्ताव रखे गए। जिन्हें सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिए। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने किया। बैठक में सभासद नीतू गुप्ता मोनिका कांबोज, लक्ष्मी देवी, प्रवीण तंवर, अनुज सैनी, बाबर अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, अश्वनी चौधरी, जमशेद, विवेक उपाध्याय, रियासत आदि उपस्थित रहे।