फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद भागवत कथा प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन औषधालय से 108 कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर राधे-कृष्ण का गुणगान करते हुए कलश यात्रा में शामिल हुई। इसके बाद अतिथि भवन में विद्वान पंडितों ने कलश की पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ की गई।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन कथा व्यास महाराज जी ने गोकर्ण चरित्र के सुंदर वर्णन किया। कथा को सुनकर सभी श्रद्धालु महिलाएं भाव-विभोर हो गई। महाराज ने कहा कि प्रभु भक्ति से मनुष्य का मन हल्का होता है। भक्ति में लीन रहने वाले भक्त के प्रभु सभी दुख हर लेेते हैं। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जो हनुमान चौक, घास मंडी से होती हुई जैन औषधालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सुधा, अलका, अंजू, रविता सिंघल, गीता वर्मा, बबीता, सीमा ठाकुर, बिमला, गीता गोयल, शिमला, कमलेश गोयल, सोनिया मित्तल, डेजी, रितू चौधरी, कविता चौधरी, ममता बंसल, रोमी गोयल, संतोष गोयल, सुमन तायल, रूबी तायल, रितू गर्ग, सोनू गोयल, सरिता बंसल, बिमला बंसल, कौशल गर्ग, संतोष गर्ग, सरिता, शालू वर्मा, पिंकी, गुड्डी, पूनम, सुमन, मधु वर्मा, प्रियंका शर्मा, सुनीता, सीमा, उषा, सरोज मित्तल, मधु शर्मा, राजेश्वरी देवी आदि महिला श्रद्धालु शामिल रही।

छात्रसंघ कार्यालय का किया उद्घाटन
फोटो...
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करें। छात्रसंघ शिक्षा, कालेज आदि से जुड़ी समस्याएं उठाने के लिए होती है। छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पंवार, खतौली विधायक विक्रम सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, देवराज त्यागी, सुनील वार्ष्णेय, नितिन मलिक, अमित राठी, सौरव सिंह पुंडीर, कुलदीप सेहरावत, मोनू पीनना, विवेक, अजय सागर, हैप्पी शर्मा, अर्जुन प्रजापति, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें