फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक साइंस ने क्रिकेट मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक टीम को 21 रन से हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रहे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन शतरंज, क्रिकेट और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं हुईं।
क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच बेसिक साइंस एवं श्रीराम पॉलीटेक्निक की टीमों के बीच खेला गया। बेसिक साइंस की टीम ने श्रीराम पॉलिटेक्निक की टीम को 21 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में बीएससी बायोसाइंस की टीम ने बीबीए की टीम को पांच विकेटों से शिकस्त दी। महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच बायोसाइंस की छात्रा रश्मि और बीएड की छात्रा अरुणा ने बीच खेला गया। इस एकतरफा मैच में रश्मि ने अरुणा को सीधे-सीधे मात्र दस चालों में मात देकर शतरंज प्रतियोगिता जीती। पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच कंप्यूटर एप्लिकेशन के छात्र दैविक गोयल और सुमेर चौधरी के बीच हुआ। दैविक गोयल ने यह मुकाबला जीता। महिला वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के फिजिकल एजूकेशन विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानो पर कब्जा जमाया। प्रथम स्थान पर रूख़सार चौधरी, द्वितीय स्थान पर अंजुम चौधरी तथा तृतीय स्थान पर गार्गी मुद्गल रही।
विज्ञापन

संस्था निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अमरदीप, आशु शर्मा और रवि कौशिक अम्पायर रहे। डा अब्दुल अजीज, संदीप राठी और भुपेन्द्र कुमार शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मैच रेफरी की भूमिका मे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें