फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव दौलतपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा भाजपा नेता अमित राठी ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग लेगीं। फाइनल मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा। अमित राठी ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का मौके मिलता है। खेल से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। क्रिकेट मैच गांव चौरावाला और तेवड़ा के बीच खेला गया। निर्धारित 14 ओवर में तेवड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। जवाब में चौरावाला की टीम ने 11 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच 30 रन और दो विकेट लेने वाले खिलाड़ी मोहम्मद आमिर चौरावाला को चुना गया। अंपायर इनाम और असलम रहे। टूर्नामेंट में गांव बेहड़ा सादात, खोकनी, निवादा, टंढेड़ा, किशनपुर, करहेड़ा, रुड़कली, कंहेड़ा, तिस्सा, जटवाड़ा, ककरौली, भोपा, संधावली, असदनगर, ढ़ांसरी, खेड़ी, हरसौली, जानसठ की टीम भाग ले रही है। आयोजन में पूर्व प्रधान उन्नाव, मोहम्मद आरिफ, बिन यामीन, डॉ. कामिल, मास्टर वेदराम, अमीर आलम, खुशनसीब, इनाम अली, इमरान, खुर्शीद, जहांगीर, जावेद, फिरोज, साजिद, काशिफ, सलीम, शाने आलम, अखलाक, रफीक, वकील, दानिश कनेरिया, मनव्वर, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें