फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। गांव पीपलशाह में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रशासन से थानाभवन शुगर मिल में किसानों पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल परिसर में हुए झगड़े में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हो और किसानों पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। कई गांव के किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ठाकुर जयदीप सिंह की अध्यक्षता और जिले सिंह के संचालन में हुई बैठक में विक्रम मुखिया, वेदपाल सिंह, प्रदीप सैनी, फारुख रजा, सुबोध पुंडीर, रणधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मोतीराम, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें