फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मतों से जीते धर्मेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
11 मतों से जीते धर्मेंद्र कुमार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का द्विवार्षिक चुनाव तहसील सदर में हुआ। धर्मेंद्र कुमार ने प्रमोशन कुमार को 11 मतों से पराजित किया। इसी के साथ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
संग्रह अमीन संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला हुआ। जिले में कुल 112 संग्रह अमीन में से 111 ने चुनाव में हिस्सा लिया। धर्मेंद्र कुमार को 61 मत मिले और प्रमोशन कुमार को 50 वोट मिले। धर्मेंद्र कुमार को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। जिला कमेटी में रामकुमार शर्मा संरक्षक, अनित कुमार सह संरक्षक, रमकेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्भय और तस्लीम अहमद उपाध्यक्ष, किशनलाल सचिव, अशोक कुमार संगठन मंत्री, कबाडी सिंह सह संगठन मंत्री, जोरासिंह ऑडिटर, अरविंद शर्मा सह ऑडिटर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचार-विमर्श किया
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड के पेंशन भवन में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वेदप्रकाश सिंहल व संचालन हुकम चंद शर्मा एवं डीपी जैन ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय गान से सभा का शुभारंभ हुआ। मंत्री कौशल किशोर शर्मा ने पिछली बैठक की कार्यवाही पेश की। संगठन के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंहल ने बताया कि पेंशनर्स की सूचना का डाटा फीड हो रहा है, ऐसे में सभी पेंशनर्स प्रारूप पर ही अपनी सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने अप्रैल 2018 में संगठन का अधिवेशन बुलाने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार किया गया। आम सभा में इंजीनियर केबी सिंह, जेवी जैन, मांगेराम अग्रवाल, धर्मवीर मानिक आदि मौजूद रहे। नन्ंदकिशोर के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें