ढोल-नंगाड़ों के बीच मनाई लोहड़ी
मुजफ्फरनगर। लोहड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समाज में उत्साह रहा। शुक्रवार रात अनेक स्थानों पर लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा जमकर थिरके।
युवा बहावलपुर समाज के तत्वावधान में लक्ष्मी नारायण मंदिर नानपुरी में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर बड़ों में पर्व को लेकर गजब का उत्साह रहा। शुक्रवार रात शहरभर में अनेक स्थानों पर युवाओं की टोली ने लोहड़ी पर्व मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब मस्ती की गई। महिलाओं, बच्चों ने अग्नि में मूंगफली, रेवड़ियां अर्पित किए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा शनिवार देर शाम शहरभर में लोहड़ी पर्व पर खूब मस्ती की गई। कार्यक्रम में राजकुमार कालरा, अश्वनी रहेजा, प्रशांत खत्री, सूरज पाहुजा, सुरेश भगत, हेमंत शर्मा, सुनील ग्रोवर, सत्यम अरोरा, हेमंत हरि भाटिया, पंकज लूथरा, योगेश अरोरा, विवेक अरोरा, धर्मेंद्र चंचल, दीप कुमार, विनोद कुमार, विक्की चावला, सुधांशु अरोरा, विक्की अल्डेजा, विजय अरोरा, टीपू अरोरा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।