ज्ञानी जैलसिंह को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ और विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ने कार्यक्रम आयोजित किए।
विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ ने इंदिरा कॉलोनी में विश्वकर्मा धर्मशाला में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों आंदोलन किए और दृढ़ इच्छाशक्ति को साबित किया। संचालन नरेश विश्वकर्मा ने किया। कालूराम धीमान, मुकेश धीमान, सतीश धीमान, सेवाराम धीमान, सुनील धीमान, तिलक राम, जयप्रकाश, बिजेंद्र धीमान, जगदीश प्रसाद, ऋषिपाल, दलजीत आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, विश्वकर्मा युवा शक्ति दल के द्वारा पुण्यतिथि पर ज्ञानी जैल सिंह को याद किया गया। दल के अध्यक्ष संजय धीमान ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने संघर्ष कर देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई। समाज को उन पर गर्व है। इस अवसर पर अंकुश धीमान, प्रदीप धीमान, गौरव धीमान, सतीश शास्त्री, अनुज विश्वकर्मा, राहुल धीमान, संजय धीमान, मोनू, अमित, कृष्णपाल, महावीर सिंह, राजपाल, तेजवीर, किरणपाल, महेन्द्र सिंह, सोहनवीर, मोहित आदि रहे।