फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर जाने से तीन लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

ककरौली निवासी कारी इस्तखार पुत्र फैय्याज मदरसे में अध्यापन का कार्य करता है। शनिवार दोपहर 2.30 बजे के करीब कारी इस्तखार के घर पर गांव निवासी इस्लाम पुत्र अशरफ, नसीम पुत्र शौकत बैठे हुए थे। इसी दौरान मकान की छत गिर गई। जिसमें तीनों लोग मलबे में दब गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण अब्दुल समद, याकूब, शाहबाज, इन्तजार, अरशद, मखमूर, तबरेज, शाहनजर, गुलशेर, इस्माइल, मुशर्रफ अली, रहीस अब्बास, नफीस, वसीम, गफ्फार, मोबीन, हाफिज मोहम्मद इकबाल आदि ने प्रशासन से कारी इस्तखार के मकान को पक्का बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें