फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग का चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। दयालपुरी से कल्याणपुर तक के मार्ग का चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ हो चुका है।
विज्ञापन

यह मार्ग पीडब्लूडी के तहत आता है। पिछले काफी वर्षों से धन अवमुक्त न होने के कारण इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ था। अब जाकर क्षेत्र के ग्रामीणों की आशा पूर्ण होती नजर आ रही है। विदित हो यह मार्ग कैराना व खतौली मार्ग के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग के किलोमीटर संख्या 34 से 48 तक का चौड़ीकरण शेष था, जिस पर अब कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए। पीडब्ल्यूडी के जेई अनुराग तिवारी और जेई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है और यह अक्तूबर माह तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम, प्रधान मंडावली बांगर मनोज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, प्रधान सुभाष, सतेंद्र सोम, तरसपाल सिंह, विक्रम सोम, रविकांत सोम, डा. प्रमेन्द्र ढाका, अभिमन्यु सोम, प्रवीण ढाका, धीरज कुमार आदि ने मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें