मंत्री, विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कंपनी बाग में सड़क का शुभारंभ किया। मंत्री ने ईओ को बाग में टहलने आने वाले व्यक्तियों की सुविधाओं के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
नगर पालिका द्वारा कंपनी बाग में बनाई जा रही सड़क का केेंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने शुभारंभ कर निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने ईओ विकास सैन और आरएस राठी को साफ सफाई और तत्काल शौचालय निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में अनेक सुविधाओं को पूरा करने के लिए भी कहा है। इस दौरान रामकुमार, राजकुमार नरूला, राजू अग्रवाल, संजय, जनार्दन गर्ग, रामकुमार सहरावत, प्रवीण मालिक, चौधरी ओम सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, कपिल त्यागी, सुरेश शर्मा, श्रीमोहन तायल, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।