बुढ़ाना। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान, सीओ फुगाना कालूराम, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पहुंचे कोरी समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि तहसील द्वारा उनकी जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। शासनादेश होने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नही हो रहे हैं। कोरी समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी से जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग की। अनिल, अमित, जगपाल कोरी, ज्ञान सिंह कोरी, अमित, अजय, मनित कोरी, दिनेश, देशपाल सहित दर्जनों बिरादरी के लोग मौजूद रहे।