शान से फहराया तिरंगा प्यारा
खतौली। 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों के अलावा सभी शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
तहसील में एसडीएम कन्हई सिंह ने ध्वजारोहण किया, नगरपालिका में ईओ विकास सैन ने, ब्लाक में प्रमुख संजो देवी, त्रिवेणी शुगर मिल में जीएम डॉ. अशोक कुमार, सीओ कार्यालय में सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, कोतवाली में इंस्पेक्टर पीतम पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। मेपल्स अकादमी में प्रबंधक विपिन संगल, प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का भी आयोजन किया गया।
मार्डन पब्लिक स्कूल में एमडी कुलदीप त्यागी, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में रोहित, मधु, विश्वजीत, कुणाल आदि का सहयोग रहा। विशाल हॉयर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक एसएन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत, भजनों और कविताओं के माध्यम से देश को एकजुट रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या शारदा अग्रवाल ने राखी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संगीता अग्रवाल, अर्चना जैन, इंदू बाला आदि का सहयोग रहा।
मार्डन किड्स स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के डायरेक्टर रजंन अग्रवाल, इंचार्ज पारुल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान सदफ, रीधि जैन, नीशू गोयल आदि का सहयोग रहा। दी ग्रीन इंटर नेशनल स्कूल चित्तौड़ा पवनावली में प्रबंधक अरुण रोहल, अनिल मलिक ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत, नाटक एवं कविताएं सुनाकर मौजूद सभी अतिथियों को मोह लिया। कार्यक्रम में सारिका चौधरी, अंजली, पूजा, नेहा, सुनीता शर्मा, निकिता कुशवाहा, प्रियंका, पल्लवी, सोनिया, अंकित कुमार आदि का सहयोग रहा।
प्रभाकर एकेडमी में प्रबंध रामनाथ शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, संजय कुमार, प्रवीण, संदीप, राजीव, सन्नी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। मदरसा दारुल उलू अकबरिया इस्लामाबाद भूड़ में एक अजीम इज्लास जश्ने आजादी के तौर पर बड़े धूमधाम से किया गया। मदरसा में ध्वजारोहण कर शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। इस दौरान मौलाना राशिद कवाल, मौलाना डॉ. मोहम्मद अली जौहर, हाजी अनवार अहमद, मास्टर हैदर अली, कारी अय्यूब, कारी वाहिद, हाफिज कादिर, खालिद आदि शामिल रहे।