आंदोलन की चेतावनी
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। रालोद के युवा प्रदेश सचिव विकास बालियान के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में शासन-प्रशासन की लापरवाही से ही बच्चों की मौत हुई है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो तथा मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। बिजनौर में भाजपा नेताओं द्वारा किसान का उत्पीड़न करने पर चिंता व्यक्त की गई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। राजेश्वर की अध्यक्षता तथा विकास बालियान के संचालन में हुई बैठक में युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, अमित चौहान, ओमकार बालियान, मोहित जीवना, प्रताप राणा, आयुष आदि मौजूद रहे।