फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सुविधा केंद्र का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सुविधा केंद्र का शिलान्यास
विज्ञापन

रोहाना। इंडियन पोटास लिमिटेड द्वारा उत्पादित खाद की बिक्री के लिए क्षेत्र के कृषकों की सुविधा को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने किसान सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया
रोहाना मिल के प्रांगण में मिल के प्रबंधक सुनील दत्त द्वारा किसान सुविधा केंद्र की स्थापना की थी। शिलान्यास प्रबंध निदेशक डा. पीएस गहलौत ने किया। किसानों की गोष्ठी में कहा कि किसानों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए आईपीएल द्वारा उत्पादित खाद पोटाश यूरिया डीएपी और एनपी के जैसी खाद का उत्पादन किया जाता है। किसानों के हितों को देखते हुए उचित मूल्य पर किसान को दिया जाता है। डॉ. गहलौत ने क्षेत्र के विकास के लिए किसानों को अवगत कराया कि आईपीएल मिल के प्रांगण में खाली जमीन में डिस्टिलरी और पब्लिक स्कूल के साथ ही जिम भी खोला जाएगा। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में अरविंद मलिक, ओमकार त्यागी, मुखिया गुर्जर, डा. सुरेंद्र त्यागी, नित्यानंद, संजू, सुशील त्यागी आदि किसानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. भीष्मपाल सिंह, मुख्य प्रबंधक गन्ना प्रबंधक सुधीर, भगत सिंह गुर्जर, आरके तिवारी, संजीव रस्तौगी, दीपेंद्र सिंह, चौधरी अंकुर, विवेक राणा, केंद्र प्रभारी आदेश शर्मा, ठाकुर कुलदीप, प्रवीण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें