फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अपात्रों की करा दी गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
18 अपात्रों की करा दी गई शादी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगरपालिका परिषद में पांच दिन पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल 25 जोड़ों की जांच पड़ताल हो सकती है। नगर पालिका की महिला सभासद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर अपात्र जोड़ों को पात्र दिखाकर विवाह कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इनमें से करीब 18 अपात्र जोड़ों को पात्र दिखाकर उनका विवाह संपन्न कराया गया है, जिनमें ज्यादातर जोड़ों की शादी पांच से आठ माह पूर्व हो चुकी है।
रालोद के नगराध्यक्ष वकील अहमद मंसूरी की पत्नी नगर पालिका परिषद की सभासद गुलशन जहां ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि पालिका में 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था, जिसमें 25 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें नगर पालिका के ईओ, कर्मचारी ने कुछ सभासदों से मिलीभगत कर लगभग 18 अपात्र जोड़ों को पात्र दिखाकर विवाह कराया, जबकि इनमें से इन जोड़ों की शादी 5 माह से 8 माह पूर्व हो चुकी है। पालिका की ओर से समाज कल्याण विभाग को 25 जोड़ों को पात्र घोषित कर विवाह कराने की संस्तुति करते हुए सूचना भी भेज दी गई थी, जिसके बाद समाज कल्याण विभाग ने इन जोड़ों को देने का सामान व आभूषण भी नगर पालिका को भेज दिए थे। शिकायतकर्ता सभासद का आरोप है कि उनके वार्ड 20 में स्वर्गीय हशमत की पुत्री का फार्म पैसे ना देने के कारण निरस्त कर दिया गया। शिकायत करने की बात कहने पर कर्मचारियों ने उनके पति रालोद नेता से अभद्रता की। महिला सभासद ने डीएम से विवाह कराए गए जोड़ों की जांच पड़ताल कराने की मांग की है। माना जा रहा है कि शिकायत पर इस मामले की जांच पड़ताल कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सभासद गुलशन जहां की ओर से नगर पालिका में प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह के जोड़ों के बारे में कोई शिकायत नहीं की गई। अगर जिलाधिकारी की ओर से जांच आएगी, तो उसकी निष्पक्ष जांच पड़ताल कराई जाएगी। जेपी यादव, ईओ, नगर पालिका खतौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें