मनमोहन बत्रा अध्यक्ष व अजय अनेजा महामंत्री बने
मुुजफ्फरनगर। खत्री सभा ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मनमोहन बत्रा को अध्यक्ष तथा अजय अनेजा को महामंत्री चुना गया। अर्जुन अरोरा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गाजियाबाद खत्री सभा से आए योगेश्वर दयाल खन्ना को सम्मानित किया गया। खत्री सभा के संरक्षक ओम प्रकाश मलिक व विपिन अरोरा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुष्पेंद्र अरोरा, राजेंद्र काटी, विनय अरोरा, विष्णु अनेजा, अनिल बत्रा, अर्जुन अरोरा, आशुतोष अरोरा, सुशील अरोरा, अरुण मिड्ढा, हेमंत अरोरा, मनोज सेठी, मुकुल दुआ, अजय अनेजा, गौरव अरोरा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के पश्चात उत्तर प्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष अचल मेहरोत्रा की माता व देश शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जस्टिस नगेंद्र सिंह को याद किया
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ने दक्षिणी सिविल लाइंस स्थिति समाजसेवी देवराज पंवार के आवास पर जस्टिस नगेंद्र सिंह का जयंती समारोह मनाया। मुजफ्फरनगर चैप्टर के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, मनोहर लाल कालरा, कुंवर आलोक स्वरूप, लोकेश चंद्रा, कमल गोयल, संदीप जैन, गंगा प्रताप अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, प्रमोद मित्तल आदि ने जस्टिस नगेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।