मुजफ्फरनगर। एटू जेड कॉलोनी की श्री राधा माधव युगल सरकार मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
मंदिर के पुरोहित काशीनाथ एवं पंडित मोतीराम शास्त्री ने वेद मंत्रों के द्वारा विधि-विधान के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया। सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर उन्होंने भगवान शिव के रुद्राभिषेक का प्रयोजन एवं उससे मिलने वाले फल की विस्तृत रूप से व्याख्या की। इस मांगलिक अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, साचिव डॉक्टर ओमवीर सिंह, संरक्षक जगमोहन लाल, मांगेराम शर्मा, मनोज मलिक, मनोज सिंह, अमृतपाल डागर, दिनेश गर्ग, सुरेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, अजय सैनी, विकास कोहली, सुधीर गर्ग, पंकज धर्मानी, सुनील कुमार, विकास बालियान, प्रमोद सिंघल, अमित रोहिला, अनिल शर्मा एवं अन्य कॉलोनी जनों ने परिवार समेत कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धार्मिक लाभ उठाया।