फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस पोस्ट का उदघाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया
विज्ञापन

मोरना। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसडीएम विजय कुमार ने संयुक्त रूप से थाना ककरौली के गांव जटवाड़ा गंगनहर पुल के बराबर में दो मंजिला पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अधिकारियों ने भवन में प्रवेश किया। एसएसपी ने कहा कि जनपद में अपराध के खात्मे के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। नवनिर्मित पुलिस पोस्ट पर स्थायी रूप से एक दरोगा की तैनाती की जाएगी। पोस्ट के बन जाने से क्षेत्र में पुलिस और अधिक मजबूती से कार्य करेगी। ककरौली, जानसठ, मीरापुर, भोपा थानों के लिए महत्वपूर्ण पुलिस पोस्ट के बन जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है। इस अवसर पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा, सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
मोरना। ककरौली व जानसठ मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानसठ क्षेत्र के गांव गुज्जरहेड़ी निवासी अविनेश रविवार को बेहड़ा सादात में बरात में शामिल होकर वापस बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव खाईखेड़ा से आगे निकला। इसी दौरान जानसठ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अनिवेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें