फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल सुपरवाईजर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव सरधन निवासी यशवीर सिंह तोमर (35) पुत्र आत्माराम दयालपुरम कालोनी में स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल में सुपवाइजर के पद पर कार्य करता था। 19 जनवरी को यशवीर सिंह तोमर अपने साथी नीरज के साथ बुढ़ाना तिराहे के पास घर जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान टाटा मैजिक गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े यशवीर सिंह तोमर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यशवीर सिंह तोमर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। 20 जनवरी की देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यशवीर सिंह तोमर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को मृतक के पिता आत्माराम ने टाटा मैजिक गाड़ी के अज्ञात चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें