आकिब और दीपा ने जीते शतरंज के खिताबी मुकाबले
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे खेल सप्ताह के तीसरे दिन शतरंज के महिला और पुरुषों के मुुकाबले हुए। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग ने 2-1 से जीत लिया। पुरुष वर्ग की शतरंज का खिताब बीटेक के आकिब ने जबकि महिला वर्ग का शारीरिक शिक्षा की दीपा ने जीता।
शतरंज में महिला वर्ग का पहला मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग की दीपा और बायोसाइंस की अंशिका धीमान के बीच हुआ। दीपा ने अंशिका धीमान को दस चालों में मात दी। बायोसाइंस की अंशिका धीमान ने पत्रकारिता एवं जनसंचार की मेघा कौशिक कराया। बीएड की दिव्या ने बीसीए की साक्षी को, बायोसाइंस की रश्मि ने पत्रकारिता एवं जनसंचार की वंदना को हराया। फाइनल में दीपा और ने रश्मि को 18 चालों में मात देकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में विधि विभाग के अमान वसीम ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के शिवांग कुमार को, कंप्यूटर एप्लीकेशन के हरिओम धीमान ने बायोसाइंस के विशाल को। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अनुज सिंह ने पॉलिटेक्निक के सत्यम को हराया। सेमीफाइनल में बीटेक के आकिब ने बीऑर्क के साद को और बीऑर्क के उज्ज्वल ने बीएड के कुलदीप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में आकिब ने उज्ज्वल को 21 चालों में हराकर जीत हासिल की। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में शारीरिक शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर एप्लीकेशन टीम ने 25-16 और 25-13 से तथा दूसरे मुकाबले में बीटेक ने बायोसाइंस को 25-20 से मात दी। फाइनल मुकाबला शारीरिक शिक्षा और बीटेक की टीमों के बीच हुआ। शारीरिक शिक्षा की टीम ने जीत दर्ज की। संयोजक डा. अब्दुल अजीज खान ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में बायोसाइंस विभागाध्यक्ष डा. अश्वनी, प्रोफेसर विकास त्यागी, दीपशिखा, बीटेक से प्रोफेसर अनुज कुमार, प्रोफेसर विकास अग्रवाल, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर संदीप कुमार, प्रोफेसर अमरदीप, बीएड के प्रोफेसर संदीप राठी और आयशा परवीन का योगदान रहा।
स्वयंसेवकों ने कूकड़ा में चलाया सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन कूकड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर का शुभारंभ लक्ष्यगीत से हुआ। स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने स्कूल के चारों ओर साफ-सफाई की। जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को सफाई का महत्व समझाया। बच्चों में होने वाली पेचिस बीमारी एवं इसके रोकथाम पर विचार गोष्ठी की गई। गंदी मिट्टी में पनपने वाले तथा पेचिस नामक बीमारी फैलाने वाले एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नामक परजीवी के बारे में जानकारी दी गई। प्राणी विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष डा. पूजा तोमर ने बीमारी से बचाव के तरीके बताए। श्रद्वा को प्रथम पुरस्कार, आयुषी को द्वितीय तथा जया को तृतीय पुरस्कार दिया गया। शिविर में प्रवक्ता विकास त्यागी, डा. एमएस खान, स्वयं सेवक पुनीत, लक्ष्मी, सचिन, सोफीया, अमित कुमार, आस मोहम्मद, सुहेल, हेमा, अक्षय कुमार और तबस्सुम आदि का योगदान रहा।