परिचालक से थैला लूटा
खतौली। रोडवेज बस के परिचालक से नोटों से भरा थैला लूटकर युवक भगा गया। मेरठ डिपो की रोडवेज बस के परिचालक बागपत निवासी सचिन पुत्र हरबीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रतनपुरी क्षेत्र के गांव लोहडडा निवासी अंकित पुत्र राजेंद्र हरिद्वार में काम करता है। अंकित सोमवार की रात मुजफ्फरनगर से खतौली के लिए रोडवेज बस में बैठा था। घंटाघर के पास अंकित ने बस से नीचे उतरते समय परिचालक से नोटों से भरा थैला छीन लिया और घंटाघर के पास एक गली में घुसकर भागने लगा। परिचालक ने शोर मचाया तो लोगों ने भागते हुए अंकित को पकड़ लिया। लोगों ने अंकित की धुनाई भी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। परिचालक की ओर से पुलिस ने झपट्टा मारकर थैला छीनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।