फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की बैठक में संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा करने के साथ ही भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। कस्बे में शनिवार को जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि परशुराम सेना समाज के लोगों के मान सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने संगठन के विस्तार के साथ ही उसकी मजबूती पर भी बल दिया। जिलाध्यक्ष निशा शर्मा की संस्तुति पर सुनीता शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, निरंकार शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रभात कौशिक, सुनील गौतम, मुकुल शर्मा, दीपक शर्मा, सुधांशु शर्मा व कमलकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

खोई लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लगा जाम
शाहपुर। क्षेत्र के गांव बसीकला में शनिवार सुबह खोई लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से शाहपुर-शामली मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। शाहपुर-शामली मार्ग पर स्थित गांव बसीकला में शनिवार सुबह खोई लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गांव में स्थित मुख्य मार्ग अति संकरा व क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां जाम लग गया, जिससे करीब दो घंटे तक किसी भी तरह का आवागमन नहीं हो पाया। घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को दूसरे मार्गों से निकालते हुए पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी खोई दूसरे वाहन में भरवाते हुए सड़क से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें