मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में अंतर विद्यालय कला प्रतियोगिता हुई। विभिन्न नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय गो-ग्रीन था छात्रों ने सुंदर चित्रों द्वारा सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में डॉ निशा गुप्ता, प्रोफेसर अर्चना रही। कहा कि इन कार्यक्रमों द्वारा छात्रों के कल्पना कौशल का विकास होता है। ज्ञानार्जन की कला विस्तृत होती है और सीखने की क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया। प्रथम स्थान पर एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अंशुल कुमार, द्वितीय स्थान पर जीडी गोयनका की छात्रा अनन्या व तृतीय स्थान पर जेवी पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रज्ञा रही। प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। सोनिया मनचंदा, गीतांजलि, मोनिका अग्रवाल का सहयोग रहा।
श्रीराम कॉलेज ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में 22 व 23 अक्टूबर को कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मवाना में खेले गये वालीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीराम कॉलेज की टीम ने एसडी कॉलेज की टीम को सीधे सेटों में 25-23, 25-18, 25-18 से हराकर विजयी ट्रॉफी पर 3-0 से कब्जा जमाया। विजयी टीम के टीम मैनेजर भूपेन्द्र कुमार एवं कोच सन्दीप कुमार रहे। कॉलेज आने पर विजेता टीम के सदस्यों विक्रांत देशवाल, अनुज, विशाल, विशु, आशु, सिद्धार्थ, सुमित, सोहैल, आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डा आदित्य गौतम, प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने उत्साहवर्धन किया।
शराफत अली बने जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शराफत अली को जिलाध्यक्ष चुना गया है। आईपीएस किड्स स्कूल रहमत नगर में उर्दू अध्यापकों की बैठक में उनका चयन हुआ। अध्यक्षता मौहम्मद अय्यूब और संचालन औसाफ अहमद अंसारी ने किया। पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्ष अमीर आजम रहे। चुनाव से पहले कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शुएब ने अपना त्याग पत्र दिया। शहजाद अली, रइसुदीन, बाबर अली, मेहरबान अहमद, महबूब आलम, एजाज अहमद, सईदुज्जमा, नदीम, जानिसार, साकिब, दानिश, उम्मेद अली आदि मौजूद रहे।