फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! कच्ची शराब से परिवार बर्बाद हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव राजपुर कलां के छात्र-छात्राओं ने कोतवाली में इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर से गुहार लगाते हुए कहा कि गांव में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब के चलते उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं। गांव में बहुत गरीब परिवार रहते हैं। परिजन सुबह से ही शराब पीकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। उनकी स्कूल की फीस भी जमा नहीं हो पाती है। इससे उनका भविष्य अंधकार में है। इंस्पेक्टर ने कहा कि यदि सभी छात्र अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें तो परिवार को इससे बचाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को शीघ्र शराब को बंद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें