फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन दर्शन कार्यशाला में जैन धर्म के बारे में पूछे-जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन दर्शन कार्यशाला का आयोजन 14 सितंबर को
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति सचिव मुकेश कुमार जैन ने बताया कि कॉलेज में 14 से 23 सितंबर तक जैन दर्शन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जैन धर्म के अनुसार वर्ष में तीन बार दश लक्षण पर्व आते हैं। जिनमें भाद्रपद के दश लक्षण का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर प्रथम बार डिग्री कॉलेज में 14 और 23 सितंबर तक क्षुल्लक श्री गणेश प्रसाद जी वर्णी पुस्तकालय भवन में जैन दर्शन कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। कार्यशाला का विषय जैन संस्कृति और हमारा जीवन है। कार्यशाला में सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक पंडित विकास शास्त्री, बानपुर, जिला ललितपुर जैन धर्म की संस्कृति, दर्शन, सिद्धांतों और दैनिक जीवन में महत्व के बारे में जानकारी देंगे। कार्यशाला में जैन दर्शन की प्राथमिक स्तर की जानकारी दी जाएंगी। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें