फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से विवाहिता की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

मोरना। गांव खाईखेड़ा में बुखार से पीड़ित विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव खाइखेड़ा में साबुदीन की 26 वर्षीय पत्नी इसराना को कई दिनों से बुखार आ रहा था, जिसके चलते इसराना को ककरौली में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत में सुधार न होता देख उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इसराना की हालत बिगड़ती गई तथा रविवार की सुबह इसराना ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान वसीम अहमद सहित मास्टर अहसान, गुल सनव्वर, मेहराज, मेहरदीन, शेरदीन, कारी सऊद, अयाज अली आदि ने मजदूर परिवार की आर्थिक सहायता की गुहार प्रशासन से लगाई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें