डॉ एससी कुलश्रेष्ठ को मिला अवार्ड
मुजफ्फरनगर। श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा नई दिल्ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु वंदन समारोह में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ को एडूप्रिन्योर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ को एडूप्रिन्योर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, योग गुरु भारत भूषण व एकेटीयू लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरके खंडल ने डॉ कुलश्रेष्ठ को सम्मानित किया।