फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी का अवध एलायज पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी के 25 अधिकारियों की टीम ने वहलना रोड स्थिति अवध एलायज पर छापा मारकर करोड़ों की कर चोरी पकड़ी। देर रात तक चली जांच के बाद फर्म ने कर चोरी का 25 लाख मौके पर ही जमा कराया।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला के नेतृत्व में 25 अधिकारियों की टीम ने अवध एलायज पर रेड की। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई रेड देर रात तक चली। अधिकारियों ने फैक्ट्री का कच्चा माल, रिकार्ड देखा। स्टॉक की भी जांच की। लगातार चली जांच के बाद अधिकारियों की टीम ने एक करोड़ से अधिक कर चोरी का मामला पाया है। ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला ने बताया कि दो माह से गोपनीय तरीके से फैक्ट्री की जांच की जा रही थी। जब सबूत सामने आये तो छापे की कार्रवाई की गई। देर रात फर्म के मालिक नीरज बंसल और अनुज सिंघल ने मौके पर ही 25 लाख रुपये जमा कराये। पूरी जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आयेगी। छापे में डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र सिंह, एके श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर डीएस गौतम, सुरेश पाल, रमेश कुमार, योगेश यादव, प्रभाष कुमार, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें