फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से निजात दिलवाने की मांग
विज्ञापन

फुगाना। फुगाना गांव के दलित बस्ती के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बस्ती में हुए जलभराव से निजात दिलवाने की मांग की। तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना के दलित बस्ती के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र को बताया कि उनकी बस्ती में जलभराव की समस्या गंभीर है। पानी घरों में भरा हुआ है। बस्ती के पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। जलभराव के कारण गरीबों के मकान गिरने तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें