फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण कर धरती हराभरा रखने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण कर धरती को हराभरा बनाने की शपथ ली
विज्ञापन

जानसठ। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने कस्बा चौकी स्टाफ तथा सादपुर में चौकी प्रभारी के साथ पौधरोपण करते हुए 110 पेड़ जमुआ, शीशम, नीम आदि के लगाए। इस दौरान धरती को हराभरा रखने की शपथ ली। छात्र छात्राओं द्वारा जल ही जीवन है, पेड़ है तो जल है, जल है, तो जीवन है, जीवन है तो सृष्टि है आदि के नारे लगाए गए। कस्बा चौकी इंचार्ज कर्मवीर सिंह ने इंटर कन्या कालेज की छात्राओं को पौधरोपण व पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। स्कूली छात्राओं के साथ-साथ कालेज स्टाफ ने भी समस्त पुलिस स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उधर, गांव सादपुर में जानसठ व खतौली रोड पर स्थित आदर्श पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में भलवा चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने चौकी पुलिस स्टाफ के साथ बच्चों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके द्वारा 10 पेड़ जमुआ, शीशम, नीम आदि के स्कूल में लगाए। प्रमोद नागर, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें